उपभोक्ताओं तक ताज़े, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (कॉम्फेड) के ब्रांड सुधा ने एक और कदम बढ़ाया है। पटना के सगुना मोड़ के समीप रंजन फ्यूल स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के पेट्रोल पंप परिसर में नए सुधा पार्लर का शुभारंभ किया गया।
नए सुधा पार्लर का उद्घाटन कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक (CMD) श्री शिरसाट कपिल अशोक तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक (मार्केटिंग) श्री सौमित्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
नव स्थापित सुधा पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुधा का दूध, दही, घी, पनीर, मिठाइयां, आइसक्रीम एवं अन्य डेयरी उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय डेयरी उत्पाद खरीदने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
कॉम्फेड और इंडियन ऑयल के बीच यह सहयोग आम उपभोक्ताओं तक सुधा के उत्पादों की पहुंच को और व्यापक बनाने में मदद करेगा। साथ ही, यह पहल उपभोक्ता सुविधा, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता और बेहतर सेवा के प्रति दोनों संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
सगुना मोड़ जैसे व्यस्त क्षेत्र में सुधा पार्लर की शुरुआत से स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर आने वाले यात्रियों को भी सुधा के विभिन्न उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
0 कमेंट्स
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें।
अपना कमेंट लिखें